Chhattisgarh New CM Live: विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात
New CM of Chhattisgarh News Live : छत्तीसगढ़ में आज सीएम के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक जारी है। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक चल रही है।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विष्णु देव साय ने दो साल का धान का बकाया बोनस मूल्य 25 दिसंबर को देने की घोषणा की है।
राज्य में दो बनेंगे डिप्टी सीएम
पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम भी बनेंगे। वहीं, अब राज्य डिप्टी सीएम बनाने के लेकर चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आ रहा है। वहीं, रमन सिंह को विधासभा स्पीकर बनाया जा सकता है।
आज मैं बहुत खुश हूं: विष्णुदेव साय की मां जशमनी देवी
विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, ‘आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है।
भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को दी बधाई
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर विष्णुदेव साय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।
सीएम चेहरे के लिए ये नाम भी थे चर्चा में
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।
छत्तीसगढ़ सीएम फेस की रेस में विष्णुदेव साय का भी बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सारे को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है।