TECH KHABAR

Himachal Weather: Chances Of Rain And Snowfall In Many Parts, Alert Of Dense Fog

Weather Update : हिमाचल के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 8 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 5-6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 9 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

प्रदेश के मैदानी जिलों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में नाममात्र के लिए धूप खिली। राजधानी शिमला सहित सूबे के ऊंचाई वाले जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही।

बुधवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 21.0, भुंतर में 19.9, सुंदरनगर में 19.4, सोलन में 19.0, कांगड़ा में 18.9, मंडी में 17.9, चंबा में 18.5, नाहन में 18.0, ऊना में 17.4, शिमला में 14.4, रिकांगपिओ में 14.3, कल्पा में 11.7, डलहौजी में 10.5, कुकुमसेरी में 8.5 और केलांग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रमुख स्थानों का  न्यूनतम तापमान
क्षेत्र             न्यूनतम तापमान

शिमला        4.2
भुंतर          0.5
कल्पा        -2.4
धर्मशाला    8.2
ऊना         5.0
नाहन       7.8
पालमपुर  3.0
सोलन     1.4

सुंदरनगर    1.5
कांगड़ा   3.0
मंडी       1.2
चंबा        2.9
डलहौजी  4.3
जुब्बड़हट्टी  6.6
कुफरी      3.1
कुकुमसेरी -9.1
नारकंडा   1.5
भरमौर     3.0
रिकांगपिओ 0.2
धौलाकुआं   5.8
बरठीं    4.5
समदो   -7.1
सराहन  1.5
देहरागोपीपुर 5.0

Exit mobile version