Space: हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम किफायती, हर कोई कर रहा ईर्ष्या;



Categories:

Space: हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम किफायती, हर कोई कर रहा ईर्ष्या;

भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम बहुत किफायती है, जबकि दूसरे देश इसके लिए काफी पैसे खर्च कर रहे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा (सेवानिवृत्त) ने रविवार को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की उपलब्धि की सराहना की। कहा, भारत ने जो किया है उससे दुनिया प्रभावित है। शर्मा ‘भारत में अंतरिक्ष के वर्तमान परिदृश्य और विकास’ विषय पर अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा, भारत ने अन्य देशों की तुलना में बहुत कम लागत में वैज्ञानिक खोजों को अंजाम दिया है।

हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम बहुत किफायती है। हर कोई हमसे ईर्ष्या कर रहा है, क्योंकि अन्य देश उसी प्रकार के डाटा के लिए बहुत अधिक खर्च कर रहे हैं, जो भारत कम लागत में प्राप्त कर रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि भारत ने चंद्रयान और मंगलयान दोनों के लिए अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। यह अद्भुत है। अब गगनयान मिशन भी करीब है।

पहले केवल दो देशों के बीच थी होड़ : शर्मा ने कहा, मेरे कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र में केवल दो देशों (रूस और अमेरिका) में होड़ थी। उनका ध्यान भू-राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने पर था, लेकिन हमने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आम लोगों के ध्यान में रखते हुए बढ़ाया और इसमें हमें सफलता भी मिली।

सुनीता सुरक्षित वापस आएंगी : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कोई चिंता की बात नहीं है। दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित वापस आएंगे। उन्होंने कहा, मीडिया में चीजों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है। नासा दोनों यात्रियों की वापसी के लिए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *