5G फोन होने के बावजूद Internet Slow है? ये settings कर लो आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलने लगा है। फिर भी कई बार यूजर्स को 5G फोन में slow Internet, वीडियो buffering, वेबसाइट खुलने में देर और download speed कम होने जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं अगर आपके फोन में 5G होने के बावजूद इंटरनेट धीमा चल रहा है, तो कारण सिर्फ नेटवर्क कंपनी ही नहीं होती। अक्सर फोन की Network Settings, Preferred Network Type, APN, Data Saver या फिर SIM की गलत settings भी speed को काफी असर करती हैं इस पोस्ट में हम उन जरूरी बदलावो के बारे में बात करेंगे जिन्हें करके आप अपने 5G internet speed को बेहतर कर सकते हैं
कुछ कॉमन कारण हैं:
आपके इलाके में 5G coverage कमजोर पड़ना
Network पर ज्यादा users का load
गलत network mode select होना
APN settings का सही न होना
Data Saver का ON रह जाना
background में कई apps लगातार data इस्तेमाल कर रहे हों
SIM या network configuration से जुड़ी दिक्कत
फोन का software पुराना होना
indoor location में signal कमजोर मिलना
1. Preferred Network Type को 5G पर रखें
सबसे पहले अपने फोन की Network Settings एक बार चेक करें
आमतौर पर Android में:
Settings → SIM/Mobile Network → Preferred Network Type
यहां अगर कोई विकल्प मिले तो 5G/4G/3G/2G (Auto) चुनें
कभी कभी कुछ फोन में इसका नाम 5G preferred, या 5G auto जैसा भी दिख सकता है
ध्यान रहे कि अलग अलग smartphone brands में ये setting का नाम और location थोड़ा बदल सकता है
2. Airplane Mode ON करके OFF करें
अगर Internet अचानक Slow हो जाए, तो ये वाला तरीका सबसे आसान, और अक्सर तुरंत काम करने वाला रहता है।
पहले Airplane Mode ON करें। फिर करीब 10–15 seconds रुकें ,उसके बाद Airplane Mode OFF करें।
फिर Mobile Data को दोबारा ON कर दें।
इस process से आपका फोन फिर से आसपास के available network से connect हो पाता है, और speed ठीक हो सकती है।
3. Mobile Data को restart करें
कई बार mobile network connection में थोड़ी temporary गड़बड़ ,या signal की वजह से Internet धीमा लगने लगता है।
ऐसे में ये करें:
Mobile Data OFF → 10 सेकंड इंतजार → Mobile Data ON
उसके बाद किसी website या YouTube video को एक बार फिर चला कर speed check कर लें, ठीक लगे तो समझिए मामला सॉल्व हो गया।
4. Data Saver को बंद करें
अगर आपके फोन में Data Saver ON है, तो कुछ apps के background data usage पर restrictions लग जाती हैं ,जिससे loading धीमी हो सकती है।
Android में आम तौर पर path ऐसा होता है:
Settings → Network & Internet → Data Saver → OFF
कुछ smartphone brands में ये रास्ता थोड़ा अलग भी हो सकता है।
अगर Internet काफी सुस्त चल रहा है, तो Data Saver को थोड़ी देर के लिए OFF करके difference देखिए।
5. Background Apps को चेक करें
Internet slow होने का एक reason ये भी हो सकता है कि फोन में कुछ दूसरी apps background में चल रही हों।
जैसे:
Google Photos backup,
WhatsApp media download
Cloud backup
Play Store updates
Large file downloads
Social media apps
यदि किसी app का background data usage बहुत ज्यादा हो रहा है, तो उसे रोकने से browsing और streaming दोनों बेहतर हो सकती हैं।
6. APN Settings को check करें
APN यानी Access Point Name, आपके mobile network को Internet से जोड़ने में help करता है।
अगर APN में गलत configuration हो गई, तो mobile internet में दिक्कत आ सकती है।
आमतौर पर ये यहां देखा जाता है:
Settings → SIM/Mobile Network → Access Point Names (APN)
अगर आपने APN में खुद कोई changes किए थे और उसके बाद Internet slow हुआ, तो Reset to Default वाला option use किया जा सकता है।
⚠
7. SIM को सही तरह से इस्तेमाल करें
अगर आपके फोन में Dual SIM है, तो ये भी check करें कि Mobile Data के लिए सही SIM selected हुई है।
जाएं:
Settings → SIM Cards → Mobile Data
और जिस SIM पर आपका 5G data plan है, उसी को Mobile Data के लिए select करें।
कभी कभी ऐसा होता है कि SIM को दूसरे slot में कर देने से या phone को restart करने पर network connection दोबारा establish हो जाता है.

8. फोन को Restart करें
ये छोटा सा तरीका कई network से जुड़ी दिक्कतों को हल कर देता है।
अगर फोन कई दिनों से लगातार restart नहीं हुआ है, तो एक बार ये करें:
Power → Restart
Restart के बाद फोन network connection को फिर से establish करता है।
9. Network Settings Reset करें
अगर ऊपर बताए गए तरीके काम नहीं करते, तो Reset Network Settings इस्तेमाल कर सकते हैं।
आमतौर पर पाथ ये होता है:
Settings → System → Reset Options → Reset Wi-Fi, Mobile & Bluetooth
ये option smartphone brand के अनुसार अलग नाम से दिख सकता है।
⚠️ Network reset करने के बाद saved Wi-Fi networks , और कुछ network-related settings हट सकती हैं।
10. Software Update जरूर check करें
कभी कभी smartphone manufacturer software update के जरिए network , connectivity से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर देता है।
जाएं:
Settings → System/Software Update
और देखे कि कोई नया update उपलब्ध है या नहीं।
अगर update उपलब्ध है तो install करने से पहले battery पर्याप्त रखें और जरूरी data का backup रखना अच्छा रहेगा।
11. Signal Strength Check करें
अगर आपके आसपास 5G signal कमजोर है, तो settings बदलने के बाद भी बहुत ज्यादा improvement नहीं दिखेगा।
ऐसी स्थिति में:
खिड़की के पास या खुले स्थान में जाकर देखें
दूसरी जगह जाकर Internet check करें
घर के अलग अलग corners में signal compare करें
उसी SIM को किसी दूसरे 5G फोन में test करें
अगर दूसरी location पर Internet काफी तेज चलता है, तो संभावना है कि मामला network coverage वाला हो।
12. VPN को थोड़ा सा Temporarily बंद करके देखिए
अगर आपके फोन में VPN ON रहता है, तो कई बार Internet की speed थोड़ी प्रभावित हो सकती है।
इसलिए आप VPN को temporarily OFF करके फिर एक speed test कर लें।
अगर VPN बंद करने के बाद Internet तेज लगने लगे , तो संकेत ये हो सकता है कि issue VPN server या उसकी configuration से जुड़ा है।

13. Browser Cache भी Clear कर दें
अगर सिर्फ Chrome या फिर किसी particular browser में websites slow slow खुल रही हैं , तो browser cache की role भी हो सकती है।
Chrome में ऐसे करें:
Chrome → Settings → Privacy and Security → Delete Browsing Data
यहां से आप cache clear कर सकते हैं।
ध्यान रहे, जो options login information हटाने वाले होते हैं उन्हें select करने से पहले थोड़ा सावधानी जरूर रखें , वरना बाद में sign in करना पड़ सकता है।
14. 5G होने पर भी 4G ज्यादा तेज क्यों हो सकता है?
ये स्थिति काफी common है ।
अगर आपके area में 5G signal कमजोर है, जबकि 4G signal strong है , तो कुछ हालात में 4G connection ज्यादा stable या better feel हो सकता है।
तो बस status bar में 5G दिख जाना ये guarantee नहीं करता कि आपको हर समय maximum Internet speed मिल ही जाएगी।
5G Internet Speed बढ़ाने के लिए Quick Checklist
अगर आपका 5G Internet slow हो गया है , तो पहले ये चीजें check करें:
✅ 5G/4G Auto Network Mode ON करें
✅ Airplane Mode ON/OFF कर दें
✅ Mobile Data को restart करें
✅ Data Saver OFF रखें
✅ Background Downloads बंद करें
✅ APN Settings को ठीक से check करें
✅ Mobile Data के लिए सही SIM चुनें
✅ फोन Restart करें
✅ Software Update check करें
✅ किसी दूसरे location पर network test करें
✅ VPN को temporarily OFF करके देखें
✅ जरूरत पड़े तो Network Settings Reset कर दें
निष्कर्ष
अगर आपके 5G फोन में Internet slow चल रहा है , तो तुरंत ये मान लेना सही नहीं है कि फोन या SIM खराब है।
पहले Network Mode, Data Saver, APN, Background Data, और SIM Settings जैसी बातों को verify कर लें।
अगर उसके बाद भी दिक्कत रहे , तो संभव है कि आपके area में 5G coverage कमजोर हो या network congestion की वजह से speed कम मिले तो इसी परिस्थिति में आप कोई अन्य location पर internet का उपयोग करके देख सकते हैं।