Should You Buy a Smartphone or Lease It? Apple’s New Upgrade Model Explained

अब Smartphone खरीदना जरूरी नहीं? Apple के नए Upgrade Model से बदल सकती है Phone ownership की पूरी कहानी

आज के समय में Smartphone सिर्फ एक जरूरत नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर साल नए iPhone और Android Smartphones बेहतर कैमरा, ज्यादा AI वाले फीचर्स और तेज proceSSor के साथ बाजार में आते रहते हैं. ऐसे में बहुत से लोग हर 1-2 साल में अपना फोन बदलने की सोचते हैं, और ये सोच बिल्कुल आम भी है।

लेकिन क्या हर बार नया Smartphone खरीदना ही वाकई जरूरी है?

Apple ने अमेरिका में Apple Upgrade नाम से एक नया hardware leasing program शुरू किया है. जिसने Smartphone ownership को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस मॉडल में ग्राहक iPhone को एकमुश्त खरीदने के बजाय हर महीने payment करके इस्तेमाल कर सकता है, और lease की अवधि खत्म होने पर नए device में upgrade कर देता है।

Apple Upgrade क्या है?

Apple Upgrade को साधारण भाषा में Smartphone को lease पर लेने का रास्ता भी कह सकते हैं।

Apple के अनुसार iPhone के लिए 12 और 24 महीने की leasing options मिलती हैं। iPhone की शुरुआती lease कीमत $17.99 प्रति माह है। इसके अलावा Apple Watch के लिए $11.99, Mac के लिए $24.99 और iPad के लिए $11.99 प्रति माह से leasing शुरू होती है।

अब इसका मतलब ये नहीं है कि $17.99 में iPhone हमेशा के लिए आपका हो जाता है। ये एक lease payment है, और term पूरी होने के बाद upgrade या अन्य उपलब्ध विकल्पों के हिसाब से device को आगे manage किया जाता है।

Apple Upgrade कैसे काम करता है?

इसका basic process काफी सीधा है:

Step 1: अपना पसंदीदा Apple device चुनें।

Step 2: available lease term select करें।

Step 3: हर महीने तय payment करें।

Step 4: lease period खत्म होने पर नए device में upgrade करने का option मिलता है।

Apple के अनुसार ग्राहक अपने मौजूदा device को Apple Trade In के जरिए exchange करके monthly lease payment को और कम भी कर सकते हैं।

क्या Smartphone खरीदने का दौर खत्म हो जाएगा?

अभी ऐसा कहना जल्दीबाज़ी होगी।

Smartphone खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि payment पूरी हो जाने के बाद, device आपका हो जाता है. फिर आप उसे आगे बेच सकते हैं, किसी और को दे सकते हैं, या बिना ज्यादा सोच के लंबे समय तक इस्तेमाल कर लेते हैं, बस ठीक-ठाक देखभाल होनी चाहिए।

लेकिन leasing model, उन लोगों को जल्दी पसंद आ सकता है जो हर कुछ साल में नया Smartphone चेंज करना चाहते हैं. पुराने फोन को बेचने की उलझन, या upgrade के चक्कर, उन्हें नहीं चाहिए, तो ये वाला रास्ता उन्हें ज्यादा smooth लग सकता है।

इसलिए आगे चल के दोनों models साथ-साथ चलने की संभावना ज्यादा रहती है. यानि, एक तरफ ownership वाला तरीका, दूसरी तरफ convenience वाला तरीका.

Smartphone खरीदना vs Apple Upgrade

फीचर | Smartphone खरीदना | Apple Upgrade
शुरुआती खर्च | ज्यादा हो सकता है | कम monthly payment
Device ownership | payment पूरी होने पर आपकी | Lease model
नया फोन | खुद खरीदना होगा | Term के बाद upgrade option
पुराना फोन बेचने की जरूरत | अक्सर पड़ सकती है | upgrade process आसान हो सकता है
लंबे समय तक इस्तेमाल | ज्यादा फायदेमंद | कम आकर्षक
हर साल नया फोन | ज्यादा नहीं | महंगा पड़ सकता है
Convenient | कभी-कभी ज्यादा convenient | ज्यादा convenient

Apple Upgrade के फायदे

  1. कम शुरुआती खर्च
    एक महंगा iPhone खरीदते समय एक साथ बड़ी रकम निकालना पड़ सकता है. लेकिन monthly payment model से budget manage करना आसान हो सकता है.
  2. आसानी से Upgrade
    जो लोग बस हर बार नया iPhone चाहते हैं, उनके लिए lease model वाकई convenient हो सकता है.
  3. पुराने फोन को “बेचने” की परेशानी कम
    Apple Trade In के जरिए पुरानी value को नए arrangement में इस्तेमाल किया जा सकता है, मतलब कोशिशें कम.
  4. Latest technology इस्तेमाल करने का मौका
    हर नई generation में बेहतर camera, processor और AI features आते ही हैं. upgrade model उन users के लिए useful हो सकता है जो latest चीजें जल्दी अपनाते हैं.

Apple Upgrade के नुकसान

  1. फोन हमेशा आपका नहीं हो सकता
    सबसे बड़ा सवाल ownership को लेकर है. अगर आप फोन खरीदते हैं, तो वह समय के साथ आपका asset बन जाता है. lease model में आप मुख्य रूप से device use करने के लिए payment करते होते हैं.
  2. लंबे समय में ज्यादा खर्च हो सकता है
    Monthly payment थोड़ा सा कम दिखाई दे सकता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति लगातार नए phones lease करता रहता है,तो वर्षों में कुल खर्च काफ़ी बढ़ भी सकता है ,ये ध्यान रखना चाहिए।
  3. हर किसी के लिए जरूरी नहीं
    अगर आपका Smartphone आराम से 4-5 साल तक चल जाता है और आपको हर साल नया model बिल्कुल ही नहीं चाहिए,तो lease वाला तरीका आपके लिए जरूरी नहीं है।

क्या Apple Upgrade भारत में आएगा?


फिलहाल Apple की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Apple Upgrade अमेरिका में लॉन्च हुआ है। भारत में Apple की मौजूदा buying options में No Cost EMI और Apple Trade In जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
इसलिए भारत में अभी इसे उपलब्ध service मानकर बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए।

भारत में Apple की Trade In सुविधा के जरिए eligible smartphone को exchange करके नए iPhone की कीमत कम की जा सकती है।

किसके लिए Apple Upgrade बेहतर हो सकता है?


Apple Upgrade उन users के लिए ज्यादा interesting हो सकता है जो:
हर 1-2 साल में नया iPhone लेना चाहते हैं।
Latest technology हमेशा हाथ में रखना चाहते हैं ,मतलब यूज करते रहना।
बड़ी upfront payment से बचना चाहते हैं।
पुराने फोन को बेचने वाली परेशानी नहीं चाहते।
Monthly payment को प्राथमिकता देते हैं।

वहीं अगर आप फोन को लंबी अवधि तक चलाते हैं,तो एक बार Smartphone खरीदना ज्यादा समझदार विकल्प माना जा सकता है।

Final Verdict: खरीदें या Lease करें?


Apple का नया Upgrade model Smartphone industry में एक दिलचस्प बदलाव जैसा है। इससे ये संकेत जरूर मिलता है कि भविष्य में लोग Smartphones को सिर्फ खरीदने के बजाय access या leasing model की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि Smartphone खरीदना बंद हो जाएगा।

अगर आपको हर साल नया iPhone चाहिए,तो Apple Upgrade जैसा model आपके लिए convenient हो सकता है। लेकिन अगर आपका लक्ष्य कम से कम 3-5 साल तक एक ही Smartphone चलाना है,तो खरीदना ज्यादा practical और economical होगा।

यानि फैसला आपकी जरूरत पर टिकता है:
Latest iPhone हर कुछ साल में चाहिए → Upgrade/Lease
लंबे समय तक एक फोन चलाना → खरीदना ज्यादा सही

Leave a Comment